ऋषिकेश : मई माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा 2019 के दौरान यात्रा बस स्टैंड पर तिरलोक सिक्योरिटी सिस्टम में यात्रियों के पंजीकरण कार्यालय का कार्य प्रारंभ कर दिया है। दो दिनों मे कुल 151 यात्रियों का पंजीकरण किया गया तो वही संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति कार्यालय में देश के अन्य प्रांतों से यात्रा के लिए अभी तक लगभग 400 बसों की बुकिंग भी कर ली गई है।
उल्लेखनीय की मई माह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा , लेकिन यात्रा पर जाने वाले151 पैदल साधु-संतों व यात्रियों ने 2 दिनों में ही अपना पंजीकरण करवा लिया है। त्रिलोक पंजीकरण सिक्योरिटी के प्रभारी प्रेम अनंत ने बताया कि इस वर्ष उनका पंजीकरण का अनुबंध समाप्त हो गया था। लेकिन दुुुबारा सरकार ने फिर अनुबंध बढ़ा दिया है।
इस प्रक्रिया में इस बार कार्यालय खोलने में विलंब भी हुआ है। प्रेम अनंत ने बताया कि हरिद्वार ऋषिकेश तथा गंगोत्री यमुनोत्री बद्री केदार सहित सभी स्थानों पर पंजीकरण के 10 सेंटर खोले जाएंगे। उसके अतिरिक्त बायोमेट्रिक पंजीकरण के लिए तीन वाहनोंं में भी पंजीकरण किए जाएंगे। ऋषिकेश पंजीकरण कार्यालय पर 15 पंजीकरण काउंटर खोले जा रहे हैं।
– विक्रम सिंह
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2V1JzZh
No comments:
Post a Comment