Friday, March 1, 2019

60 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

हरिद्वार : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरूवार को हरिद्वार स्थित कुन्ती नमन डिग्री काॅलेज में अयोजित पार्टी संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आनलाइन सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण देशभर में एक साथ किया गया। मुख्यमंत्री ने जनपद के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए लागत धनराशि की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

कार्यक्रम में आयी महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सुषमा देवी ने पुलवामा हमले में शहीदों के परिवारों को राहत कोष में दिये जाने हेतु छः हजार की धनराशि का चैक मुख्यमंत्री को सौंपा। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, जिलाध्यक्ष बीजेपी जयपाल चौहान सहित पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

– संजय चौहान



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Ny57Ws

No comments:

Post a Comment