Monday, October 1, 2018

ललितपुर SDM ने होमगार्ड की राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश के मड़ावरा के SDM हेमेंद्र कुमार ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। ललितपुर के मडावरा में तैनात एसडीएम हेमेंद्र कुमार ने रविवार को गार्ड की राइफल से गोली मार ली। खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना से जिले भर में सनसनी फैल गई। डीएम एवं एसपी समेत अनेक आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मड़ावरा पुलिस ने एसडीएम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि एसडीएम का एक बच्चा बीमार था जिसको लेकर वह तनावग्रस्त चल रहे थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। हेमेंद्र कुमार अपने सरकारी आवास में अकेले रहते थे। रविवार को वे एक कार्यक्रम से लौटकर अपने सरकारी आवास पहुंचे। फिर उन्होंने मौत को गले लगा लिया। उनके आवास पर तैनात होमगार्ड जवान ने बताया कि दोपहर को वे मेरे पास आए और मुझसे रायफल मांगी। मैंने उन्हें रायफल दे दी जिसके बाद वे अंदर चले गए। कुछ देर बाद अचानक से गोली चलने की आवाज आई ।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

उत्तर प्रदेश : हमीरपुर हिंसा में अब तक 23 आरोपी गिरफ्तार

जब हम अंदर पहुंचे तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूत्रों के मुताबिक हेमेंद्र के बेटे की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है। इसलिए वह छुट्टी लेकर कुछ दिन बेटे के पास रहना चाहते थे, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। इससे पहले इस महीने में ही कानपुर में तैनात आईपीएस ऑफिसर (एसपी सिटी) सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण शुक्ला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। तरुण शुक्ला ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2xQhQgO

No comments:

Post a Comment