सियोल : चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन और जापान की दिग्गज खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने रविवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल कर कोरिया ओपन खिताब अपने नाम किया। तिएन ने पुरुष एकल वर्ग और ओकुहारा ने महिला एकल वर्ग में खिताबी जीत हासिल की।
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-4 तिएन ने इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-14 टॉमी सुगियाटरे को केवल 39 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात देकर कोरिया ओपन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा महिला एकल वर्ग में ओकुहारा ने अमेरिका की झांग बिवेन को 53 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-10, 17-21, 21-16 से मात दी और कोरिया ओपन टूर्नामेंट जीत लिया।
बैडमिंटन : कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में सायना
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2DKkJ89
No comments:
Post a Comment