Monday, October 1, 2018

आईटीबीपी ने स्वच्छता शोभायात्रा निकाली

मसूरी : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी के तीन सौ से अधिक अधिकारियों एवं जवानों ने स्वच्छता शोभायात्रा पखवाडे़ के तहत मालरोड पर निकाली गई और जनता एवं पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं बल के ब्रास बैंड व पाइप बैंड ने भी शोभायात्रा में मालरोड पर बैंड वादन किया।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी ने स्वच्छता शोभायात्रा पखवाड़ा के तहत मालरोड पर गांधी चौक से एसबीआई व वहां से वापस गांधी चैक तक शोभायात्रा रैली निकाली, जिसमें बल के अधिकारी व जवान स्वच्छता के जोश भरे नारे लगाकर जनता व पर्यटकों को जागरूक किया। मालरोड पर बल के जवानों ने सफाई अभियान भी चलाया व कूड़ा एकत्र किया। वहीं गांधी चैक पर आईटीबीपी अकादमी के पाइप बैंड व ब्रास बैंड ने अलग अलग मनमोहन प्रस्तुतियां देकर आम जनता का मनोरंजन किया।

भूतपूर्व सैनिकों ने लिया गांव की स्वच्छता का संकल्प

इस मौके पर अकादमी के सेनानी प्रशासन परमिंदर सिंह ने कहा कि अकादमी वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर स्वच्छता अभियान चला रही है, जिसके तहत बल अकादमी परिसर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों व मालरोड पर सफाई अभियान चला कर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में योगदान दे रही है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2NdxVlf

No comments:

Post a Comment