इटली के प्रधानमंत्री गिउसेपे कोंटे मंगलवार को भारत की एक दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे जहां वे भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और अपने समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी के साथ व्यापार तथा निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे का भारत में गर्मजोशी से स्वागत। मैं प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात करने और साथ में सहभागिता को लेकर आशान्वित हूं।’’ उल्लेखनीय है कि गिउसेपे कोंटे ‘भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन’ के 24 वें सत्र में भागीदारी कर रहे हैं।
A warm welcome to the Italian Prime Minister, Mr. Giuseppe Conte in India.
I look forward to meeting him and to participate together at the Tech Summit later today.@GiuseppeConteIT
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2018
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि भारत इटली संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर समारोह जारी है। उन्होंने कहा कि इटली के प्रधानमंत्री गिउसेपे कोंटे डीएसटी सीआईआई प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2018 में हिस्सा लेने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। जून 2018 में पदभार ग्रहण करने के बाद इटली के प्रधानमंत्री कोंटे की यह पहली भारत यात्रा है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2SvtsOI
No comments:
Post a Comment