गुजरात के जूनागढ़ में एक महिला पुलिस अधिकारी को उसके पति और ससुराल वालों ने मार डाला। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया मृतक महिला पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) थी। अधिकारियों ने बताया कि एएसआई किरण जोशी (41) सोमवार सुबह मधुराम क्षेत्र में अपने घर में मृत मिलीं। वह जूनागढ़ जिले के विश्वादर थाने में एएसआई थीं।
किरण जोशी के भाई महेश जोशी ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बहन को उसके पति पंकज वेगड़ा, देवर दीपक वेगड़ा, सास रसीला वेगड़ा और ससुर भवानी वेगड़ा ने उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रच उसे मार डाला। पुलिस उपाधीक्षक एच एस रत्नू ने बताया कि किरण जोशी का पति लापता है जबकि पुलिस ने शिकायत में नामजद अन्य आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
‘संपत्ति हड़पना बहुओं को महंगा पड़ेगा’
रत्नू ने बताया, ‘किरण की कल रात घर में किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गयी। हमें किरण के गले और पेट पर जख्म मिले हैं। ’ महेश जोशी ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन पर उसके पति और ससुराल वाले अपना घर और कुछ वाहन उनके नाम पर करने के लिए दबाव डाल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘उसके पति ने किरण का 35 तोला गहना गिरवी रखकर बैंक से ऋण लिया था। किरण उस ऋण का ईएमआई भर रही थी। ’
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2JpF7L8
No comments:
Post a Comment