असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) को लेकर देश में हो रही तनातनी के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर जायेंगे। शाह ने इस बात का एलान खुद खुद किया। शाह ने बुधवार को कहा- ”प्रशासन से अनुमति मिले या न मिले, मैं कलकत्ता जरूर जाऊंगा। राज्य सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार भी कर सकती है।” उधर शाह के एलान के बाद, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाब दिया, ”उन्हें 365 दिन बंगाल में आने दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। बंगाल सभी का स्वागत करता है।” इस बीच, कोलकाता पुलिस ने अमित शाह को रैली करने की इजाजत दे दी।
ममता ने एक दिन पहले कहा था कि असम के सिटीजन रजिस्टर के कारण गृह युद्ध जैसी स्थिति बनेगी। उनके इस बयान का बीजेपी ने विरोध किया था। इस पर ममता ने कहा, “मैं बीजेपी की नौकर नहीं, जो उनके हर बयान का जवाब दूं। मैंने गृह युद्ध की बात नहीं कही थी। मेरी चिंता उन 40 लाख लोगों के प्रति है, जिन्हें असम के सिटीजन रजिस्टर के फाइनल ड्राफ्ट में जगह नहीं दी गई। बीजेपी युवा मोर्चा ने आरोप लगाया था कि शाह की रैली को लेकर कोलकाता पुलिस की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसके कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने रैली को मंजूरी दे दी।
NRC पर राहुल गांधी स्टैंड साफ करें : अमित शाह
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी और शाह पर तंज कसते हुए दावा किया कि वे बेचैन हो गए थे और ‘शांति और सौहार्दता की भूमि पर उनके लिए सुखद यात्रा’ की कामना की। कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ‘एक राजनीतिक दल को 11 अगस्त को अनुमति नहीं देने के सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों का हमें पता चला। यह स्पष्ट किया जाता है कि आग्रह पर रैली की अनुमति दे दी गई है।’
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Mcfw8W
No comments:
Post a Comment