Thursday, August 2, 2018

सिद्धू ने इमरान खान के शपथ ग्रहण का निमंत्रण किया स्वीकार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कहा कि उन्होंने इमरान खान के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। सिद्धू ने यहां एक बयान में कहा कि यह एक सम्मान है और निमंत्रण को वह स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि इमरान खान पर भरोसा किया जा सकता है। खिलाड़ी संपर्क बनाते हैं और रूकावटों को हटाते हैं और लोगों जोड़ते हैं।

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान ने शपथ ग्रहण समारोह में भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव और महान बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शुमार सुनील गावास्कर को आमंत्रित किया है। जानकारी के मुताबिक इमरान पीएम पद की शपथ डी-चौक या परेड ग्राउंड जैसी खुली जगह के बजाय राष्ट्रपति भवन में लेंगे।

इमरान (65) के 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि खान ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी जिसमें सरकार गठन के अलावा, वह कहां शपथ लेंगे और प्रधानमंत्री बनने के बाद कहां रहेंगे, इस पर भी चर्चा की गई। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) हाल ही में हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इमरान ने बुधवार को कपिल और गावस्कर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भी इनविटेशन भेजा है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2OCQOQx

No comments:

Post a Comment