Wednesday, August 1, 2018

रोहतक में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश

रोहतक : पुलिस ने शहर में चल रहे बडे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए संचालिका सहित छह युवती व पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकडी गई युवतियां दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस ने शहर के कई होटलो में छापे मारे है। पुलिस की इस कारवाई से होटल संचालको में हडकंप मचा हुआ है। इससे पहले भी पुलिस की टीम ने शहर के कई होटलो में भी छापा मारकर कई युवक व युवतियों को आपतिजनक हालत में काबू किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक जश्रदीप सिंह रंधावा ने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में विशेष दिशा निर्देश जारी किए है। दो दिन पहले आर्य नगर थाना प्रभारी ने एक कांग्रेस नेता के होटल पर भी छापा मारा था, जहां से एक युवती व युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब शहर के सभी होटलो की सूची तैयार करने में लगी हुई है। मंगलवार को महिला थाना प्रभारी गरिमा ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर दो व चार स्थित मकानो में छापा मारकर छह युवतियों व पांच युवकों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रही संचालिका को भी गिरफ्तार किया है, जोकि ऑन डिमांड लड़कियां सप्लाई करती थी।

इस बारे में पुलिस को पहले भी सूचना मिली थी कि और पुलिस काफी समय से संचालिका के इंतजार में थी। इसके अलावा पुलिस ने शहर के कई होटलो में छापे मारे। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान पुलिस को कई जगह पर युवक युवतियों को आपतिजनक हालत में पाया, जिन्हें पुछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सिविल लाइन पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रही संचालिका सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर दो व चार स्थित मकान से पकडी गई अधिकतर युवतियां दिल्ली की रहने वाली है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

हाई फाई सैक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, डिमांड पर होती थी सप्लाई लड़कियां

(मनमोहन कथूरिया)



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2n4cCbb

No comments:

Post a Comment