अपनी जिंदगी में फिट और हेल्दी रहना हर किसी को पसंद होता है लेकिन इसके लिए अपने खाने-पीने का ध्यान काफी ज्यादा रखना पड़ता है। और केवल इतना ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज भी जमकर करनी पड़ती है। लेकिन खाने-पीने का ध्यान हर कोई नहीं कर पता है और वह कब में मोटे होने लग जाते हैं इस बात का उन्हें खुद ही ध्यान नहीं होता है।
बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के लिए फिट और बॉडी को शेप में रखना और भी जरूरी होता है। बता दें ऐसे में ही एक बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटी अपना 167 किला वजन कर खूब सुर्खियों में आए थे। अदनान का एक बार दोबारा से कुछ वजन बढ़ा हुआ नजर आ रहा है हाल ही में वह एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ नजर आएं।
इस वक्त अदनान थोड़े मोटे नजर आ रहे थे। ज्यादा मोटापे की वजह से अदनान को अपनी जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया।
“मेरा वजन 230 किलो था और यह बिल्कुल मरने वाली स्थिति थी। मैं ठीक से बेड पर लेट भी नहीं पाता था। मेरे सीने पर बहुत ज्यादा फेट जमा हो गया था। अगर मैं सीधा लेटता था तो सीने पर दबाव बढ़ जाता था और मेरी सांस रुकने लगती थी। मैंने कई साल सोफे पर बैठकर और सोकर काटे।
इसकी वजह से दूसरी दिक्कतें होने लगीं। फूडी होने की वजह से मैं बहुत ज्यादा खाता था। ईटिंग हेबिट पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं था। मुझे याद है कि मैं ब्रियानी की पूरी हांड़ी अकेले ही खाली कर जाता था। मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि मैंने 167 किलो वजन कम कर लिया।
अब डाइट पर मेरा कंट्रोल है। कभी मैं ब्राउनी का पूरा का पूरा बॉक्स चट कर जाता था, लेकिन अब सिर्फ दो बाइट ही लेता हूं। वर्कआउट की बात करूं तो मुझे जिम में जाना या दूसरी एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है। इसलिए फिट रहने के लिए स्क्वैश खेलता हूं।”
जानकारी के लिए बता दें कि अदनान ने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज और डायट करने के बाद अपना इतना वजन कंट्रोल किया है। और इस दौरान अदनान ने चावल,तेल,चीनी से पूरी तरह छोड़ दिया था।
अदनान बाकी लोगों को भी इस तरह के फूड से दूर रहने की सलाह देते हैं। जबकि अदनान के मोटापे से उनके कैरियर पर जरा भी असर नहीं पड़ा और लोग उनकी आवाज के आज भी दीवाने है।
काफी मेहनत करने के बाद अदनान ने अपना इतना वजन घटाया था। लेकिन उनका वजन एक बार फिर से बढ़ते हुए नजर आ रहा है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट ।
The post सिंगर अदनान सामी फैट से फिट होकर एक बार फिर दिखने लगे हैं ऐसे… appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2xnGNlG








No comments:
Post a Comment