Wednesday, May 30, 2018

चारधाम यात्रा चरम पर

ऋषिकेश : चारधाम यात्रा सूपर फास्ट ट्रेन की तरह गति पकड़ती जा रही है। यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश में चहुंओर नजर दौड़ाने पर इन दिनों अलग- अलग परिधानों में देश के विभिन्न प्रान्तों से आये श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं। यात्रा के उम्मीद से कही बेहतर चलने से जहां उत्तराखंड सरकार गदगद है, वहीं यात्रा पर पूरी तरह से.निर्भर परिवहन व्यवसायियों की भी पौ बारह हो रखी है। सरकारी आंकड़ों पर नजर दोड़ाए तो पिछले कुछ वर्षो मे पहले एक माह मे रिकॉर्ड तोड़ रुप से देश के विभिन्न प्रान्तों से श्रद्वालुओं का सैलाब आस्था की चारधाम यात्रा के लिए उमड़ा है।

फोटोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन कराने वालों का आंकड़ा साढ़े तीन साठ हजार पार कर गया है।गौरतलब है कि इस वर्ष धीमी और कुछ कमजोर शुरुआत के बाद जब चारधाम यात्रा शुरू हुई तो परिवहन व्यवसायियों की बैचेनी बड़ने लगी थी। लेकिन चारधामों के कपाट खुलने के बाद यात्रा ने सरपट रफ्तार पकड़ ली और फिर हर गुजरते दिन के साथ एक नये रिकॉर्ड कायम करने की और यात्रा अग्रसर है। सोमवार सुबह 11 बजे तकतीन लाख साठ हजार तीन सो चवालीस यात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पिछले 4 मार्च से आज तक 3 लाख साठ हजार से ज्यादा यात्री अपना फोटोमैट्रिक पंजीकरण करवा चुके हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– विक्रम सिंह

The post चारधाम यात्रा चरम पर appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LJUVJo

No comments:

Post a Comment