Friday, March 1, 2019

अमूल ने अपने नए कार्टून से भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक पर किया सलाम

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमलों में से एक है। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद मंगलवार को सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके बदला ले लिया है।

इस हमले में पाकिस्तान में स्थिति आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर हमला करके तबाह किया है। इस हमले में आतंकी संगठन के 200 से 300 आतंकीयों की जानें चली गई हैं।

अमूल ने भारतीय वायुसेना को किया सलाम

भारतीय वायुसेना की इस एयर स्ट्राइक के बाद पूरा देश खुशी मना रहा है तो वहीं अब डेयरी का सबसे बड़ा ब्रांड अमूल ने भी अपने नए कार्टून में भारतीय वायुसेना को इस एयर स्ट्राइक के लिए सलाम किया है।

अमूल के इस नए कार्टून में साफ दिखाई दे रहा है कि आइकोनिक अमूल गर्ल दो पायलटों को सलामी दे रही है, जो बैकग्राउंड में फाइटर जेट से चलते हुए आ रहे हैं। कार्टून के कैप्शन में लिखा गया है, एयर फर्ज। अमूल का यह कार्टून भारतीयों को बहुत पसंद आया है और कई लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई की बहुत सराहना की है।

 

 

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट:https://twitter.com/Amul_Coop/status/1100997601569193984

भारतीय वायुसेना के मिंग कमांडर को पाकिस्तान शुक्रवार को छोड़ेगा

भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद ही पाकिस्तान वायुसेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भारतीय हवाई क्षेत्र पर विमानों ने घुसपैठ करके उल्लंघन करने की कोशिश की है और भारतीय सेना के ठिकानों पर हमला करने की कोशिश भी की है। लेकिन सैनिक प्रतिष्ठनों के पास की जगह पर बम गिरने की वजह से जमीन पर बहुत कम नुकसान हुआ है।

मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर घुसपैठ की थी जिसमें एक मिग-21 बाइसन का पायलट लपता हो गया था। उस विमान में विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान थे जो इस समय पाकिस्तान सेना की हिरासत में हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि हम भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को छोड़ देंगे।

दूल्हे ने बारात रुकवा कर घोड़ी से उतरकर इस अंदाज़ में दी शहीदों को सलामी



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2EFJqB9

No comments:

Post a Comment