हरिद्वार : जैसे-जैसे महा शिवरात्रि का पर्व नजदीक आता जा रहा है तैसे तैसे ही यहां पर कांवड़ियों की भीड़ परवान चढने लगी है। फाल्गुन, मास की महा शिवरात्रि आगामी 4 मार्च को पड़ रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने ईष्ट देव के मन्दिरों में जलाभिषेक करने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की यहां आवाजाही बढ़ने लगी है। इसके अलावा अब आने वाले दिनों में डॉक कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ने वाली है। यहां के कुछ शिवमन्दिरों में कांवडियों के ठहरने, सोने व खाने की व्यवस्था भी की गयी है।
बताते चलें कि हरिद्वार जनपद भर में इन दिनों चहुंओर कांवड़ियों का हुजूम उमड़ रखा है। बोल बम-बम बोल के जयकारों के साथ कांवड़िए सुबह-शाम हरिद्वार से गंगाजल भर अपने अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। हरिद्वार में बढ़ती तादाद को देखते हुए हरि की नगरी शिवमय हो गयी है।
वहीं, बाजारों में भी कांवड़ियों के सामानों की खूब बिक्री हो रही है। कांवड़ बनाने वालों से लेकर भगवा कपड़े बेचने वालों की चांदी कट रही है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। कुल मिलाकर जैसे जैसे महा शिवरात्रि नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही गंगा जल भरकर अपने गंतव्यों की ओर कांवड़िए तेजी से रवाना हो रहे हैं।
– संजय चौहान
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2GOXZo8
No comments:
Post a Comment