Friday, March 1, 2019

गुजरात में दलितों और आदिवासियों के खिलाफ बढ़े अपराध : अहमद पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने शुक्रवार को दावा किया कि गुजरात में पिछले पांच वर्षों में दलितों एवं आदिवासियों के खिलाफ अपराध के मामले में बढ़ोतरी हुई है जो भाजपा सरकार की विभाजनकारी और कुछ लोगों को अलग-थलग रखने की राजनीति को दिखाता है।

अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, “गुजरात सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में दलितों के खिलाफ अपराध के मामलों में 32 फीसदी और आदिवासियों के खिलाफ अपराध के मामलों में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।” उन्होंने कहा कि यह संख्या कम करके दी गई है, फिर भी यह सरकार की विभाजनकारी और कुछ लोगों को अलग-थलग रखने की राजनीति का एक और प्रमाण है।

ahmed patel

बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े तत्काल जारी करे मोदी सरकार : अहमद पटेल



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Elyt6p

No comments:

Post a Comment