Friday, March 1, 2019

पायलट अभिनंदन ने 130 करोड़ लोगों के दिल को जीत लिया : सुरजेवाला

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पाकिस्तान से लौट रहे भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के ‘अदम्य साहस’ की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 130 करोड़ भारतीय नागरिकों का दिल एवं दिमाग जीत लिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विंग कमांडर अभिनंदन- आप हमारे गौरव हैं, आप हमारा अभिमान हैं। आपको 130 करोड़ भारतीय नागरिको का अभिनंदन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विपरीत परिस्थिति में आपके अदम्य साहस और गरिमामय संतुलन ने सभी भारतीयों के दिल एवं दिमाग को जीत लिया है।’’ गौरतलब है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें खदेड़ दिया था। पाकिस्तानी दुस्साहस का जवाब देने के दौरान उसके एक विमान को मार गिराया गया, लेकिन वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन पाकिस्तान की हिरासत में ले लिए गए थे।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Vry615

No comments:

Post a Comment