नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में जिस तरह से आज गुंडागर्दी, पैसों और बल प्रयोग कर राजनीति की जा रही है इससे लड़ने की जरूरत है। यह कहना है आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी अतीशि मारलेना की। अतीशि मारलेना शनिवार को पार्टी कार्यालय में डूसू चुनाव के लिए छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) और अखिल भारतीय छात्र संघ (आईसा) की संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया। हमें यकीन है कि यह गठबंधन डीयू के छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा। इस दौरान सुमित यादव, सीवाईएसएस जरनल सेक्रेटरी हरिओम प्रभाकर तथा आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुचिता डे और कवलप्रीत कौर भी मौजूद रहीं।
छात्र राजनीति में सकारात्मक राष्ट्रवाद की बात हो : राय
हमले का किया विरोध… सीवाईएसएस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुमित यादव ने कहा कि जिस तरह से हमारे एक साथी पर कैंपस में हमला हुआ, ऐसी घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। इसीलिए हमने अपने घोषणा पत्र में गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टोलरेंस का मुद्दा रखा है। जिसके लिए पुलिस बूथ और सीसीटीवी कैमरा की व्यस्था करने की मांग है। वहीं आइसा की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कवलप्रीत ने कहा कि एबीवीपी और एनएसयूआई के लोग कैंपस का माहौल खराब कर रहे हैं। बीते दिनों मेरे साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। इस तरह की घटनाएं पिछले 4 सालों में बढ़ी हैं। पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने की बजाए, गुंडों का ही बचाव करती है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2C6r2Sw
No comments:
Post a Comment