Sunday, September 2, 2018

हिंदू राव अस्पताल की डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट पर लगा रिश्वत लेने का आरोप

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल बाड़ा हिंदू राव की डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट (डीएनएस) नीलम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर डीएनएस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। खास बता यह है कि इसे लेकर करीब दो महीने पहले अस्पताल प्रशासन और निगम के आला अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी आरोपी डीएनएस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी डीएनएस अस्पताल के अंदर अस्पताल की नर्सों से मोतियों की माला और एक लिफाफा लेती हुई दिख रही हैं।

वीडियो में डीएनएस को यह कहने हुए भी सुना जा रहा है कि उनकी बेटी कहती है कि अगर अस्पताल से उन्हें कुछ मिले तो वह उसे दे दें। वहीं लिफाफा लेते हुए वह कह रही हैं कि इससे वह अपने लिए सूट सिलवाएंगी। इससे पता लगाता है कि लिफाफे में पैसे दिए गए थे। वहीं वीडियो की शुरुआत में माला और पैसे देने वाली नर्सें कह रही हैं कि अब उनके पिछे भी बैकअप होगा तो वे किसी स्टॉफ को डांट लगा पाएंगी, जिसका आरोपी समर्थन कर रही हैं। जानकारी के अनुसार डीएनएस की इन करतूतों की जानकारी अस्पताल की ही दो कर्मचारियों ने करीब दो महीने पहले अस्पताल प्रशासन को दे दी थीं।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शौचालय में मिला 5 माह का भ्रूण

इनके समर्थन में करीब महीने भर पहले वायरल हो रहे वीडियो को भी पहुंचाया गया था। अस्पताल के साथ ही इसकी शिकायत नगर निगम के आला अधिकारियों, नेताओं और एंटी करप्शन विभाग को भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी डीएनएस के खिलाफ इससे पहले भी राजन बाबू टीबी अस्पताल में शिकायत लगते रहे हैं। जिसके आधार पर इसी साल अप्रैल महीने में उनका तबादला हिंदू राव अस्पताल में किया गया था। हालांकि आरोपी डीएनएस ने इस पूरे मामले को झूठ का पुलिंदा बताते हुए इंकार किया है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Cc2oA8

No comments:

Post a Comment