नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद कथित सट्टेबाज अनिल मुनावर की ‘‘सही पहचान’’ का पता लगाने के लिए सट्टेबाजी विश्लेषण कंपनी की मदद ले रही है। पिछले दिनों एक टेलीविजन स्टिंग में उसके टेस्ट मैच के सत्रों को फिक्स करने का दावा किया था। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि हमारे पास पहले से जो सूचनाएं है उस आधार पर, हमने विशेष मैचों के बारे में किए गए दावों की जांच करने के लिए एक स्वतंत्र सट्टेबाजी विश्लेषण कंपनी की सेवाएं ली है।
अल जजीरा चैनल के एक स्टिंग ऑपरेशन में मुनावर को देखा गया था लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियां अभी तक उनका पता नहीं लगा सकी है। आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने इस मामले में अपनी जांच की और चैनल के स्टिंग में किये गये कई दावों का खंडन किया। इस स्टिंग में भारत में कुछ समय घरेलू क्रिकेट खेल चुके रॉबिन मॉरिस और पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन रजा भी शामिल थे। आईसीसी का बयान ऐसे समय आया है जब अल जजीरा ने इस स्टिंग की दूसरी किश्त को दिखाने की घोषणा की है जिसमें मुनावर शामिल है।
‘माइक ड्राप’ मामले में Virat Kohli को आईसीसी ने किया ट्रोल, भड़के फैंस
डाक्यूमेंटरी में मुनावर को यह दावा करते हुए दिखाया गया है कि भारत के दो टेस्ट मैचों के सत्र फिक्स किये गए थे जिसमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 की श्रृंखला में रांची टेस्ट शामिल था। आईसीसी एसीयू के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा कि हमने मूल वृत्तचित्र में हर व्यक्ति की पहचान की है और मैच फिक्सिंग के संबंध में उनमें से कई से बात की है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2Lzq0Os
No comments:
Post a Comment