Thursday, August 2, 2018

‌दिल्ली : सराय काले खां इलाके में मुठभेड, एक बदमाश घायल

राजधानी दिल्ली का सराय काले खां इलाका सुबह गोलियों की आवाज से उस समय थर्रा उठा जब पुलिस और बदमाश के बीच करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई, जिसमें सद्दाम नाम का एक बदमाश घायल हो गया। सद्दाम पर लूट, फिरौती और हत्या की कोशिश जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि सद्दाम नीरज बवानिया गैंग और नवीन भांजा के लिए काम करता था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि सद्दाम सराय काले खां इलाके से गुजरने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने सराय काले खां बस स्टैंड के सामने पिकेट लगाया।

जैसे ही सद्दाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने पहले तो पिकेट में टक्कर मारी और फिर पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जिसके जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की और पुलिस की एक गोली सद्दाम के पैर में जा लगी। इस दौरान करीब 5 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने सद्दाम को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल सहित कई राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। लेकिन गनीमत ये रही कि बुलेटफ्रूफ जैकेट के कारण पुलिसकर्मियों को गोली नहीं लगी।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2v5uR4H

No comments:

Post a Comment