Wednesday, August 29, 2018

पी चिदंबरम ने वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी की निंदा की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने वामपंथी विचारकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा है कि अतिवादी विचार रखने वाले को तभी दंडित किया जा सकता है जब वह हिंसा में संलिप्त हो या हिंसा भड़काया हो। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ”मैं अति वामपंथी और अति दक्षिणपंथी विचारों से पूरी असहमति रखूंगा, लेकिन मैं ऐसे विचार रखने के अधिकार का बचाव करूंगा। यह आजादी का मूल सार है।”

पी चिदंबरम ने कहा, ” अतिवादी विचार रखने वाले किसी व्यक्ति को तभी दंडित किया जा सकता है जब वह अपनी विचारधारा के समर्थन में हिंसा में संलिप्त रहा हो या हिंसा भड़काई हो या फिर हिंसा में मदद की हो।” पूर्व गृह मंत्री ने कहा, ”मैं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, वकील और कवि की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं।”

महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में कल पुलिस ने मुंबई, पुणे, गोवा, दिल्ली, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 10 जगहों पर छापेमारी की। पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवाजीराव बोडखे के मुताबिक वरवर राव, वेर्नोन गोंजाल्वेज, अरुण परेरा, सुधा भारद्वाज और गौतम नौलखा को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों का कई सामाजिक-मानवाधिकार कार्यकर्ताओं व पूर्व नौकरशाहों ने विरोध किया है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2N1aQX5

No comments:

Post a Comment