Thursday, August 2, 2018

तृणमूल ने एनआरसी पर बयान के लिए जेटली पर किया पलटवार

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली पर पलटवार करते हुए कहा कि नागरिकता कोई उपहार नहीं है जिसे दिया या वापस लिए जा सके। दरअसल, जेटली ने कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी असम के राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने जेटली की आलोचना करते हुए कहा कि संप्रभुता बेशक भारत की आत्मा है, धर्मनिरपेक्षता देश का आंतरिक विवेक है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘एक के बिना दूसरा अर्थहीन है। नागरिकता मूलभूत अधिकार है कोई उपहार या खिलौना नहीं। कृपया इस प्रकार विभाजनकारी खेल मत खेलिए और कृपया आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

वहीं, माकपा ने एनआरसी के मुद्दे पर कहा है कि असम के राष्ट्रीय नागरिक पंजी से जुड़ी सभी शिकायतों की गहनता से जांच होनी चाहिए और किसी भी भारतीय को सूची से बाहर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2MbYE29

No comments:

Post a Comment