Wednesday, August 1, 2018

‘गोल्ड’ की तुलना शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ से करना सही नहीं :Akshay Kumar

Akshay Kumar इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म की कहानी हॉकी पर आधारित है। फिल्म को लेकर अक्षय भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि वह मानते हैं कि भारत में स्पोट्र्स को बढ़ावा देना चाहिए और खिलाडिय़ों को भी मौके मिलते रहने चाहिए।

बता दें की Akshay Kumar की इस फिल्म की सीधी तुलना शाहरूख खान की चक दे इंडिया से की जा रही है। अक्षय ने साफ कहा कि ये बिलकुल गलत है। दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं और इनकी तुलना कतई नहीं की जानी चाहिए।

वैसे तो सब कुछ टक्कर ही होता है। हर इंसान कंपिटीशन करता है लेकिन गोल्ड और चक दे इंडिया की कोई तुलना नहीं है। दोनों बिल्कुल ही अलग फिल्में हैं। गोल्ड एक हॉकी टीम के मैनेजर की कहानी है जो एक साल के अंदर 11 लोगों को एक साथ लाकर खड़ा कर देता है भारत को उसका पहला गोल्ड दिलाने के लिए।

Akshay Kumar की गोल्ड ओलंपिक्स में भारत के पहले हॉकी गोल्ड मेडल जीतने की कहानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक भारत ने ओलंपिक्स में 9 गोल्ड मेडल जीते हैं जिनमें से 8 हॉकी के नाम पर हैं।

अक्षय कुमार ने कहा….

वह नहीं चाहते कि कभी उन पर बायोपि‍क बने और ना ही वो अपनी जिंदगी पर कोई किताब लि‍खना चाहते हैं। एक इंटरव्यू ने उन्होंने कहा, ‘मैं कभी भी अपने पर किताब नहीं लिखूंगा। और मैं मूर्ख होउंगा अगर मैं अपने आप पर बायोपिक बनाउंगा तो।

मैं कभी भी इसके बारे में सोचना नहीं चाहूंगा, यह मेरे लिए एक उथल-पुथल वाली चीज होगी। मैं रियल हीरोज पर बायोपिक बनाना चाहता हूं ना कि रील हीरो पर। Akshay Kumar ने बताया की गोल्ड की कहानी सच्ची कहानी है।साल 1948 में जब ओलंपिक हुआ था उस वक्त ये सारी कहानी अंदर ही अंदर रह गयी थी।

चूंकि उस वक्त देश आजाद हुआ था तो काफी कुछ देश में हो रहा था। 1947 में आजादी मिली थी। इसका महत्व लोगों ने सुना था। मुझे भी इस बारे में नहीं पता था। कहानी 1936 से शुरू होती है, जब हम ब्रिटिश इंडिया के वक्त खेल रहे थे। जर्मनी के साथ फाइनल खेल रहे थे और हिटलर वह मैच देखने आये थे।

तभी उन्होंने मैच देखा तो ब्रिटिश इंडिया जीत रहा था। वह दुखी हो गये थे और वहां से बाहर निकल गये थे। उन्होंने उस वक्त इंडिया के प्लेयर को कहा था कि हमारी आर्मी को ज्वाइन कर लो। बता दी की अक्षय की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को र‍िलीज होगी।  इस फिल्म में अक्षय के अपोज‍िट मौनी रॉय नजर आने वाली हैं।

इस वजह से Akshay Kumar अपनी बेटी का चेहरा छुपाते हैं कैमरा के आगे लाने से

 



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2n4d3Cl

No comments:

Post a Comment