Wednesday, August 1, 2018

इस बार 20 किलो सोने के साथ, सिल्वर जुबली कांवड़ यात्रा पर निकले गोल्डन बाबा

नई दिल्ली : सावन का महीना और शिवभक्तों की आस्था का सैलाब। ऐसे में आपको सड़को पर कही न कही भोलेनाथ के जय करे लागते हुए निकलते कांवड़ियों के जत्थे पर नजर टिक जाती है। इसी बीच जूना अखाड़े के महंत गोल्डन बाबा एक बार फिर कांवड़ लेकर हरिद्वार से रवाना हुए हैं। और साथ ही इस बार 20 किलो सोना ले कर रवाना हुए हैं। उनका कहना है कि यात्रा पर करीब सवा करोड़ का खर्च आता है। गोल्डन बाबा इस बार कांवड़ यात्रा की सिल्वर जुबली मना रहे हैं।

गोल्डन बाबा गोल्डन पुरी महाराज के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। बाबा बनने से पहले ये दिल्ली के व्यापारी थे और यहां उन्हें बिट्टू लाइट बाज़ के नाम से जाना जाता था। गोल्डन बाबा के उपर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वह दिल्ली के पुराने हिस्ट्रीशीटर रह चुके हैं। कहा जाता है कि बाबा अपने आपराधिक इतिहास से बचने के लिए ही सन्यासी बने हैं। बाबा के पैसों को लेकर भी अक्सर सवाल उठता रहा है। गोल्डन बाबा कहते हैं कि, ‘मैं जहां जाता हूं लोग वहां मुझे देखने के लिए जुट जाते हैं। ऐसे में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराती है’।

सोने से ऊपर से नीचे तक लदे गोल्डन बाबा का सोना पहनना पुराना शौक है। पहले जब सोना सस्ता था तो तब कम पहनते थे, लेकिन महंगा होने के साथ ही उनके शरीर पर सोने के जेवरों की संख्या भी बढ़ गई है। गोल्डन बाबा इसे भोले की कृपा बताते हैं। आपको बता दें कि गोल्डन बाबा ने इस बार अपने लिए चार किलो सोना और खरीदा है। अब गोल्डन बाबा के पास करीब 20 किलो सोना है। जिसे पहनकर वह कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LGXsaO

No comments:

Post a Comment