मध्यप्रदेश के इंदौर के महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय (एमवायएच) में उपचाररत मंदसौर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार मासूम बच्ची के स्वास्थ्य में लगातार सुधार आ रहा है। एमवायएच अधीक्षक डॉ. वी एस पाल ने बताया कि पाँच विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल बच्ची की सतत स्वास्थ्य निगरानी कर रहा है।
पीड़िता के सुधरते हुए स्वास्थ्य को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आगामी 2-3 दिनों में उसे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) से बाहर लाकर सामान्य स्वास्थ्य इकाई में रखा जा सकता है। डॉ. पाल ने बताया कि बच्ची को बिस्किट, दलिया एवं अन्य तरल भोजन दिया जा रहा है। बच्ची अपने परिजन से बातचीत कर रही है।
‘मुआवजा नहीं आरोपियों को फांसी दो’
वही, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पीड़िता के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार से मिले मुआवजे को ठुकराते हुए पीड़ित पिता ने कहा है कि हमें किसी भी तरह का मुआवजा नहीं चाहिए। मैं सिर्फ चाहता हूं कि आरोपियों को फांसी दी जाए।
बता दें कि बीते मंगलवार को मंदसौर में सात साल की एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। शुक्रवार को बच्ची को गंभीर अवस्था में इंदौर के एमवाएच अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।
The post मंदसौर गैंगरेप : हालत में सुधार के बाद बच्ची ने खाया बिस्कुट, पिता ने कहा- मुआवजा नहीं, आरोपियों को फांसी दो appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2lQ1ZZj
No comments:
Post a Comment