नई दिल्ली : सावधान। टीपू सुल्तान के उत्तराधिकारी… दिल्ली को लूटने वापस आ रहे हैं। अगर आपको इस तरह के पोस्टर दिल्ली में दिख जाए तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने के लिए विपक्ष ने ये पोस्टर जगह-जगह लगाए हुए हैं। दरअसल बेंगलुरु से स्वास्थ्य लाभ लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री एक-दो दिन बाद लौटने वाले हैं। इसपर भाजपा-अकाली विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने हमला बोलना शुरू कर दिया है। इन्होंने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रोचक पोस्टर लगवाए हैं। इन पोस्टरों में अरविंद केजरीवाल को धरने के बादशाह के तौर पर पेश किया गया है।
इस पोस्टर में लिखा है ‘सावधान… दिल्ली को लूटने के लिए बेंगलुरु से वापस आ रहे हैं।’ वहीं इन पोस्टरों में इसी महीने केजरीवाल के तीन मंत्रियों संग उपराज्यपाल के आवास पर धरने संबंधी फोटो को लगाकर, ‘टीपू सुल्तान के उत्तराधिकारी, जलील-ए-इलाही, सोफा-ए-शहंशाह, धरने के बादशाह और आखिर में उस्ताद-ए-नौटंकी।’ भी लिखा गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी सिरसा ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कई पोस्टर लगाए थे। इस बारे में उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया, उन्होंने सिर्फ विवाद पैदा किया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
The post सावधान! वो दिल्ली पधार रहे हैं… appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2tNx5Ei
No comments:
Post a Comment