Sunday, July 1, 2018

दिल्ली में लगेंगे 400 से ज्यादा कैमरे

नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में सांसद निधि से लगाये जाएंगे सीसीटीवी कैमरे। ये जानकारी जिला पुलिस कमिटी की मीटिंग में दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने दी। दरअसल 4 करोड़ की लागत से ये कैमरे उत्तर पूर्वी दिल्ली के 407 स्थानों में लगाए जाएंगे। इसी सिलसिले में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को जिला पुलिस कमेटी की बैठक बुलाई थी। बैठक का आयोजन उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय में किया गया जिसमें पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर सहित जिले के सभी सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारियों के अलावा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में आए सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याएं अधिकारियों एवं सांसद के समक्ष रखी।

इस मौके पर सदस्यों ने खजूरी चौक भजनपुरा चौक, सीलमपुर चौक, शाहदरा, घोंडा, और मौजपुर में बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो एवं बैटरी रिक्शा की शिकायत की गयी साथ ही, कई स्थानों पर अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सांसद निधि से जारी किए गए 4 करोड़ रुपए की लागत से क्षेत्र के 407 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर हो चुका है जिस पर शीघ्र काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए सदस्यों को आश्वस्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अगली बैठक में की गई कार्यवाही की जानकारी सदस्यों को दी जाएगी।

सदस्यों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि अधिक घनत्व वाला क्षेत्र होने के साथ-साथ हमारे संसदीय क्षेत्र की सीमा उत्तर प्रदेश से लगी हुई है जिससे अपराधी वारदात कर आसानी से जिले के बाहर भाग जाते थे लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद अब अपराधियों पर कैमरे की तीसरी नजर रहेगी जिससे बच पाना मुश्किल होगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर यह कैमरे लगाए जाएं जहां आपराधिक वारदातों की संख्या अधिक हो और जहां अधिक संख्या में लोगों का आवागमन होता हो।

मनोज तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि थानों में शिकायतकर्ताओं एवं उनके साथ आने वाले बच्चों के लिए मित्रतापूर्ण माहौल बनाने के लिए एलईडी एवं बच्चों के खेलने के खिलौने रखकर एक स्थान तैयार किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया दिवस पर बैठक में उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी एवं इसका दुरुपयोग ना करने एवं सकारात्मक विषयों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने का आह्वान किया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

The post दिल्ली में लगेंगे 400 से ज्यादा कैमरे appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2tNx7Mq

No comments:

Post a Comment