Sunday, July 1, 2018

बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मंदसौर में 7 साल की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी क्रम में नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर शनिवार शाम करीब छह बजे सैंकड़ों की संख्या में लोग इक्टठा होकर बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाले। इस दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा शामिल हुए। प्रवेश वर्मा ने कहा कि बच्ची के साथ जो हैवानियत की गई है उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। हम इसका कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। साथ ही यह मांग करते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द मौत की सजा सुनाई जाए।

वहीं सिरसा ने मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से मंदसौर में बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया यह शर्मनाक है। जब तक बच्ची के दोषियों को मौत की सजा नहीं मिल जाती तब तक देश की जनता चैन से नहीं बैठने वाली है। उन्होंने कहा कि मंदसौर की बेटी देश की बेटी है। इसलिए हम इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे। वहीं मार्च में शामिल लोगों ने अपनी-अपनी हाथों में तख्तियां लिए बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग करते रहे।

तख्तियों में लिखा है बिलख रही है मां, असहाय है बाप, आसिफ-इरफान की सजा-ए-मौत से मिलेगा बिटिया को इंसाफ। गौरतलब है कि मंदसौर में बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी गला रेतकर हत्या की कोशिश की गई। उसके शरीर पर जगह-जगह दांत काटने के निशान हैं। फिलहाल बच्ची का इलाज इंदौर में चल रहा है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

The post बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए इंडिया गेट पर कैंडल मार्च appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2lMXmiA

No comments:

Post a Comment