किच्छा : निकटवर्ती ग्राम बंडिया में 1 किलोमीटर डामर रोड का किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्धारा किये गए भेदभाव के उलट अब विकास कार्यो को गति मिली है। उन्होने बताया कि प्रथम वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में 25 करोड की सडकों पर कार्य शुरू हो चुका है।
जिसमें आज बंडिया की 62 लाख की लागत से निर्मित 1 कि.मी. डामर रोड शामिल है। उन्होंने कहा कि बंडिया ग्राम के नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने से विकास को पंख लगेंगे जिससे आने वाले समय में गांव का नक्शा बदल जायेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के जो लोग ग्रामीण क्षेत्रों को नगर में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं, उन्हे मुंह की खानी पडी है तथा जनता शहर में शामिल होने का स्वागत कर रही है।
उन्होने कहा कि सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1 वर्ष में ही अपनी घोषणाओं को पूरा करने के लिए बजट आंवटित कर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सम्पूर्ण राज्य में और तेजी से विकास कार्य होंगे। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान शीशपाल राणा, संजय सिंह, धर्मराज जायसवाल, कुंदन लाल खुराना, हरीश पंत, पूर्व सभासद सोनू, राजेश तिवारी, राकेश गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह छिंदा, अबरार, विजेन्द्र, मुकेश गुप्ता, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सुरजीत कामरा
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2soKhjh
No comments:
Post a Comment