इस वक्त शायद ही ऐसी कोई लड़की होगी जो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर फिदा न हो। खैर अब तो विराट की शादी हो गई है लेकिन यहीं करीब एक-दो साल पहले तो भारत की हर लड़की विराट कोहली पर फिदा थी। और उनके साथ शादी करना चाहती थी।
लेकिन अब इसमें भारत ही नहीं बल्कि विदेश की लड़कियां भी विराट पर फिदा हो रही हैं। जैसा कि आप और हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच हमेशा से ही एक अनोखा रिश्ता है। यहां यूं कह लीजिए की दोनों ही एक पेड़ की शाखाएं हैं।
बहुत से क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्रियां एक दूसरे के जीवनसाथी बन चुके हैं। और इसका सबसे तरो ताजा उदाहरण है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। यदि हम बॉलीवुड और क्रिकेट के अनोखे रिश्ते की बात करें तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने सबसे पंसदीदा भारतीय क्रिकेटर का नाम बताया है।
जी हाँ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में जब प्रियंका चोपड़ा से यह पूछा गया कि अगर उन्हें भारत के किसी भी क्रिकेटर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलता है तो वह क्रिकेटर कौन होगा?
इस प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रियंका ने कहा कि “यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह निश्चय ही क्रिकेट के गॉड सचिन तेंदुलकर के साथ डेट पर जाना चाहेंगी”।
जी हाँ सचिन तेंदुलकर ही वह क्रिकेटर हैं जिनके साथ प्रियंका चोपड़ा डेट पर जाना चाहती हैं। सचिन के साथ डेट पर जाने की वजह के बारे में जब प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “सचिन ने अपने जीवन में बहुत ही ज़्यादा नाम कमाया है और ऐसी व्यक्ति के साथ कुछ समय बिताना और उनसे कुछ सीखना वाकिये दिलचस्प होगा।”

इस सवाल का उत्तर आगे देते हुए प्रियंका ने आगे कहा कि विराट कोहली,युवराज सिंह,केविन पीटरसन जैसे खिलाड़ी उनके हिसाब से काफी ज्यादा स्टाइलिश हैैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहुत समय से हॉलीवुड फिल्मों पर ही ज्यादा ध्यान दे रहीं थीं।
और साथ ही वह अमेरिका में “Quantico” नामक टीवी शो में काम कर रही हैं । वहीं यदि बॉलीवुड की जाए तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी करने जा रही हैं। जी हां अगले साल प्रियंका भारत नामक फिल्म में सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। जिसको लेकर दर्शको में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे
The post प्रियंका चोपड़ा विराट या धोनी नहीं बल्कि इस क्रिकेटर के साथ जाना चाहती है डेट पर appeared first on Punjab Kesari (पंजाब केसरी).
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LHPVF1








No comments:
Post a Comment