केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नता अश्विनी कुमार चौबे ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। बिहार के सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से बीमार और नाली का कीड़ा बताया।
अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल गांधी को मेंटल सिजोफ्रेनिया की बीमारी हो गई है। वो पागल हो गए हैं। वह जिस तरह की बात करते हैं। ऐसा लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उन्हें इलाज की सख्त जरूरत है। राहुल पर तंज कसते हुए अश्वनी चौबे ने कहा कि वह अपने आपको विद्वान, गुणवान, ज्ञानवान और चरित्रवान समझते हैं।
कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर राफेल विमान घोटाले के आरोप लगाए जाने के मामले का जिक्र करते हुए चौबे ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को झूठा कहते हैं जो काफी निंदनीय है। राफेल विमान डील को लेकर केद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि राहुल प्रधानमंत्री पर कीचड़ फेंक रहे हैं और उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का आकार गगन के जैसा है जबकि, राहुल गांधी का नाली के कीड़े जैसा।
अगले कुछ हफ़्तों में बड़े बम गिराने वाला है राफेल : राहुल गांधी
इसके अलावा राहुल पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले खुद क्या हैं उन्हें नहीं पता है.. राहुल खुद ही कांग्रेस मुक्त भारत बना कर रहेंगे। वही, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पशुओं का चारा खा जाने वाले नेताओं को आज जेल में रहना पड़ रहा है। गरीबों के साथ धोखाधड़ी का नतीजा आज सबके सामने हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को बिहार के सासाराम में विकास योजना की समीक्षा के लिए आए थे। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष राधामोहन पांडे और शरद चंद्र समेत कई नेता उनके साथ आए थे।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LMOKCR
No comments:
Post a Comment