Saturday, September 1, 2018

चिटटे के दैत्य ने एक और घर का बुझाया चिराग

लुधियाना-जैतो : स्थानीय बाबा रामदेव मंदिर के सामने स्थित गली में रहते 23 वर्षीय नौजवान वरिंद्र सिंह उर्फ बिटटू की चिटटे के नशे से मौत हो गई।

मृतक के भाई विक्की ने बताया कि कि उसका भाई वरिंद्र सिंह उर्फ बिटटू पिछले 2-3 सालों से चिटटे का नशा करता आ रहा था कि कुछ दिन पहले उसका स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसके पश्चात उसको फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडीकल कालेज में इलाज हेतु दाखिल करवाया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई।

शिरोमणि कमेटी ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह को किया खुला चेलेंज

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक वरिंद्र सिंह पुत्र पप्पू निवासी जेतो का रहने वाला था और पिछले कई दिनों से वह चोरी-छिपकर नशा ले रहा था। चिटटे की ओवरडोज लेने के कारण उसकी मौत हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पंजाब सरकार नशे के विरूद्ध बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन पंजाब में नशा खत्म होने की बजाए लोगों के सिर कहर बनकर टूट रहा है।

– सुनीलराय कामरेड



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2ospWH5

No comments:

Post a Comment