Sunday, September 2, 2018

महिला स्क्वाश टीम ने जीता सिल्वर

जकार्ता : भारतीय महिला स्क्वाश टीम शनिवार को यहां फाइनल में हांगकांग से हार गयी और इस तरह से एशियाई खेलों में उसे लगातार दूसरी बार रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सुनन्या कुरूविला और भारत की नंबर एक जोशना चिनप्पा अपने एकल मैच गंवा बैठी। भारत की यह हांगकांग के हाथों तीन दिन के अंदर दूसरी हार है। भारत के लिये रजत पदक जीतना भी उपलब्धि है। उसने सेमीफाइनल में मलेशिया को हराया था। भारतीय टीम ने चार साल पहले इंचियोन में भी रजत पदक जीता था।

18वें एशियाई खेल: आज बॉक्सिंग और स्क्वैश में गोल्ड की उम्मीद !

भारतीय स्क्वाश दल ने इस तरह से 18वें एशियाई खेलों में पांच पदक जीते जिनमें महिला टीम के रजत के अलावा पुरूष टीम का कांस्य तथा व्यक्तिगत स्पर्धाओं के तीन कांस्य पदक शामिल हैं। पहला एकल मैच दोनों टीमों की सबसे कमजोर खिलाड़ियों के बीच था। इसमें विश्व की 88वें नंबर की कुरूविला को 51वें नंबर की ताइजी लोक हो से 8-11, 6-11, 12-10, 3-11 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद चिनप्पा पर भारत का दारोमदार था लेकिन वह एनी से एकतरफा मुकाबले में 3-11, 9-11, 5-11 से हार गयी।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2PSkMkp

No comments:

Post a Comment