Saturday, September 1, 2018

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा : कोहली की आराम, रो‌हित करेंगे कप्तानी

15 से 28 सितंबर के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के ‌िललिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।  ए‌शिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)  में  होने वाला है।  नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. और इसके पीछे सेलक्टरों ने वजह भी बताई है। पिछले दिनों यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए।अंबाती रायुडु की वापसी हुई है। तो थोड़ा सा चौंकाने वाली बात यह है कि ऋषभ पंत के लिए टीम में जगह नहीं बन सकी है।

बता दें कि विराट की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे, तो शिखर धवन को उप-कप्तान बनाया गया है। वहीं, पूरी तरह उबरने के बाद केदार जाधव की टीम में वापसी हुई है, तो सुरेश रैना को टीम में जगह नहीं मिली है. विराट कोहली को आराम दिए जाने के बारे में चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा बहुत ज्यादा क्रिकेट के बोझ को देखते हुए विराट को आराम दिया गया है। वह पिछले काफी समय से लगातार खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें अपने ऐसे प्रमुख खिलाड़ियों की देखभाल की जरूरत है, जो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेंटों में खेल रहे हैं। हमने विराट कोहली को आराम देकर एक शुरुआत की है. और आगे भी हम प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देंगे। एशिया कप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है।

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडु, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2wJdXsL

No comments:

Post a Comment