Sunday, September 2, 2018

द्वारका सेक्टर 10 बना एसडीएम ऑफिस

नई दिल्ली : द्वारका क्षेत्र के लोगों को अब एसडीएम ऑफिस में काम करवाने के लिए नजफगढ़ नहीं जाना होगा। राजस्व विभाग ने द्वारका एसडीएम कार्यालय को द्वारका सेक्टर 10 में शिफ्ट कर दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत के साथ इस नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने पोचनपुर गांव में लोगों से मिलकर नए एसडीएम कार्यालय की सूचना दी।

एसडीएम कार्यालय पर लोगों ने किया हंगामा

साथ ही बताया कि अब उन्हें नजफगढ़ नहीं जाना होगा, बल्कि सभी काम द्वारका सेक्टर 10 में ही हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। द्वारका में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2PU5JGZ

No comments:

Post a Comment