नोएडा : थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बीती रात तेज बारिश की वजह से एक मकान के गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर में कबीर पुत्र हनीफ अपने परिवार सहित रहते हैं।
बीती रात को आई तेज बारिश के चलते साढ़े दस बजे के करीब उनका कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। इस घटना में कबीर व उसकी पत्नी शकीला मलबे के नीचे दब गए। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने शकीला को मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली-NCR में बारिश, जगह-जगह जाम, जलभराव
कबीर की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ ने बताया कि कबीर मजदूरी करके अपना घर चलाता है। उसके 7 बच्चे हैं। घटना के समय उसकी 4 बेटियां किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं, जबकि एक बेटा और बेटी घर से बाहर थे। छोटी बेटी घटना के समय पानी पीने के लिए आंगन में चली गई थी। सीओ ने बताया कि पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाया।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2LNfxz1
No comments:
Post a Comment