Saturday, September 1, 2018

खरगोश के बिल में से कुछ ऐसा जिसने उड़ा दिए दुनिया के होश !

शहरों के लोगों ने शायद सुना ही होगा पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग जानवरों की गुफा से वाकिफ जरूर होंगे। खेतों आदि में कई जानवर बिल बना कर रहते है , ट्रैकिंग के दौरान आपने भी ऐसे कई बिल देखे होंगे जिसमे जानवर निवास करते है। ये भी इन्ही से जुड़ा किस्सा है लेकिन एक खरगोश के बिल से कुछ ऐसा निकला की सबके होश उड़ गए।

खरगोश के बिल से निकली गुफा

इंग्लैंड के एक मशहूर फोटोग्राफर माइकल स्कॉट ने सबसे पहले इस ख़ास बिल की तस्वीरें ली। एक दिन शौकिया तौर पर वो अपने कैमरा से तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान एक खेत में उन्होंने ये बिल देखा। देखने में ये बिल खरगोश जैसे छोटे प्राणी का लग रहा था।

खरगोश के बिल से निकली गुफा

लेकिन वो असल में कुछ और ही था जिसे वो खुद भी समझ नहीं पा रहे थे, तभी उस गड्ढे की सच्चाई का पता करते हुए कुछ ऐसा नजर आता है जिसे देख वो सुन्न पड़ गये। नजदीक से देखने पर उन्हें उस बिल के अंदर काफी बड़ी जगह दिखाई जो किसी मकसद से बनाई हुई लग रही थी।

खरगोश के बिल से निकली गुफा

जिज्ञासा के कारण जब माइकल ने इस बिल को खोदा तो उसके अंदर उन्हें पूरी गुफा मिली जिसके चैम्बर अब तक सुरक्षित थे। जब पुरातत्व विभाग ने इसकी सुचना मिलने पर जांच की तो उन्होंने बताया की ये गुफा एक नाइट्स टेम्पलर गुफा है।

खरगोश के बिल से निकली गुफा

नाइट्स टेम्पलर एक क्रिश्चियन मिलिट्री ग्रुप का थाl सन् 1129 से 1312 के बीच नाइट्स टेम्पलर एक्टिव थाl इस गुफा का इस्तेमाल भी सीक्रेट मीटिंग्स के लिए किया जाता था उस समय इन गुफाओ में ही सारे सीक्रेट काम किये जाते थेl

खरगोश के बिल से निकली गुफा

अन्य देशो को खबर न हो इसलिए इस तरह की गुफ़ाए बनाई जाती थी। इस गुफा को करीब 700 से 800 साल पुराना बताया जा रहा है।

खरगोश के बिल से निकली गुफा

माइकल अपनी इस खोज से काफी खुश है और अब भले ही ये जगह पुरातत्व विभाग के कब्ज़े में हो पर इस गुफा की बहुमूल्य तस्वीरों पर सबसे पहले हक़ इसी फोटोग्राफर का मां जायेगा जो किसी बड़े सम्मान से काम नहीं है।

गड्ढे में गिरे गधे ने खोजी एक अनोखा रहस्यमयी मकबरा, लोगों के उड़े होश



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2wz0oMZ

No comments:

Post a Comment