साउथम्पटन : जोस बटलर (69) के करियर के नौंवें अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को आठ विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास अब कुल 233 रन की बढ़त हो गई है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय सैम कुरेन 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आदिल राशिद(11) के आउट होते ही चौथे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। बटलर ने 122 गेंदों पर सात चौके लगाए। उन्होंने बेन स्टोक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 56 और कुरेन के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।
कुरेन ने राशिद के साथ आठवें विकेट के लिए 27 रन जोड़े। इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी सत्र में कुल 109 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। मेजबान टीम ने चायकाल के बाद तीसरे सत्र की शुरुआत पांच विकेट पर 151 रन से आगे खेलना शुरू किया। चायकाल के बाद स्टोक्स भारतीय टीम का पहला शिकार बने। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच कराया।
पुजारा के शतक से भारत की इंग्लैंड पर बढ़त
स्टोक्स का विकेट टीम के 176 के स्कोर पर गिरा। स्टोक्स ने 110 गेंदों पर दो चौके लगाए। इसके बाद बटलर ने इंग्लैंड की टीम को संभाला। हालांकि बटलर भी दिन का खेल समाप्त होने से कुछ ओवर पहले इशांत शर्मा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। बटलर सातवें बल्लेबाज के रूप में टीम के 233 के स्कोर पर आउट हुए। वहीं राशिद ने 22 गेंदों पर दो चौके जड़े।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2C6ryQs
No comments:
Post a Comment