Saturday, September 1, 2018

इस नयी तकनीक के आने से अगले 10 साल बाद 50 प्रतिशत लोगों के पास नहीं होगी नौकरी

अगर आप सोच रहे है जनसंख्या वृद्धि की वजह से आने वाले समय में लोगों की नौकरियां जाने वाली है तो आपको बता दें की ये खबर कुछ अलग है जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान हो जायेंगे क्योंकि वैज्ञानिकों द्वारा की गयी रिसर्च इस बात की तरफ इशारा करती है की इंसानों की नौकरी पर आने वाले समय में रोबोट कब्ज़ा जमाने वाले है।

रोबोट

माना जा रहा है की आने वाले समय में रोबोट इतने स्मार्ट होंगे की वो हर वो इंसानी काम कर पाएंगे जिन्हे आज की तारीख में हम करते है। हैरानी की एक बात और है की ये रोबोट इंसानी दिमाग से कई गुना तेज़ काम करने में सक्षम होंगे तो जाहिर सी बात है की काम करने की गति तो बढ़ेंगी ही साथ की इंसान की तुलना में काम भी ज्यादा होगा।

रोबोट

इस रिसर्च पर काम करने वाली टीम का मानना है की वर्ष 2029 तक बड़ी कंपनियां लगभग 50% मैनपावर की जगह रोबोट को इस्तेमाल करने लगेंगी जिसका मतलब है एक बार फिर लोगों के सामने बेरोज़गारी का संकट उत्पन्न हो सकता है।

रोबोट

टेक्नोलॉजी बदलने से जहां पर फायदे भी होंगे पर एक बड़े वर्ग के लिए ये चिंता का विषय भी है।जिस तरह से मशीनों के आने के बाद कितने ही मजदूर लोग बेरोज़गार हो गए थे उसी तरह इस बार भी देखने को मिल सकता है पर इस बार सिर्फ बात लेबर तबके की नहीं है ये रोबोट ऑफिस के तमाम काम करने में सक्षम होंगे।

रोबोट

सबसे बड़ी बात है ही की ये मशीन है जिनमे भावनाएं नहीं होती इसलिए न इन्हे छुट्टी की जरुरत होगी और ही ये वो सब डिमांड करेंगे जैसी की आम इंसान करता है।

रोबोट

एक बार का इन्वेस्टमेंट और लम्बा फायदा, ये सोच ही इस रोबोट टेक्नोलॉजी को और बढ़ावा दे रही है। उदाहरण के लिए इसी दिशा में 3डी प्रिटिंग में एक व्यापक क्रांति हुई है।

रोबोट

तकनीकी विशेषज्ञ वॉल ने कहा, ‘3डी प्रिटिंग अब जटिल उत्पादों को संभाल रही है और भविष्य में व्यापक बदलाव लाने वाली है। इसके बाद कहा कि मशीन अब अपने पुर्जे खुद बना रही है और भविष्य में यह और भी अधिक परिष्कृत हो जाएगा।

5 ऐसी अनोखी जॉब्स जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जायेंगे !



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2PoVnxv

No comments:

Post a Comment