Tuesday, April 2, 2019

आंध्र प्रदेश में बसपा प्रमुख मायावती और पवन कल्याण करेंगे प्रचार

आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने वाली बसपा प्रमुख मायावती और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण संयुक्त रूप से विजयवाड़ा, तिरूपति और हैदराबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जन सेना की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

इसमें बताया गया है कि मायावती और कल्याण आंध्र प्रदेश में जन सेना, बसपा और वामपंथी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इसमें बताया गया है कि मायावती मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापतनम पहुंचेंगी और अगले दिन कल्याण के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जन सेना और बसपा साथ-साथ

मायावती और कल्याण बुधवार को विजयवाड़ा में एक जन सभा को और चार अप्रैल को तिरूपति में एक रैली को संबोधित करेंगे। 2014 में जन सेना का गठन करने वाले कल्याण अभिनय की दुनिया से राजनीति में आए हैं। वह अभिनेता चिरंजीवी के छोटे भाई हैं।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2I7BdrI

No comments:

Post a Comment