कॉमेडी के सफल एक्टर Kapil Sharma आजकल ‘द कपिल शर्मा शो’ से लोगों का खूब मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देने वाले कपिल शर्मा अब आपको अरबाज खान के चैट शो में दिखाई देंगे।

मेकर्स ने इस शो का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। बता दें कि जारी किए गए इस प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किए गए एक ट्वीट के संबंध में बात करते हुए दिखाई देंगे। वहीं कपिल शर्मा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट कर दिया था।

Kapil Sharma ने कहा कि अगर कोई इंसान पीएम को सुबह पांच बजे ट्वीट कर रहा है तो वह काफी दुखी है या फिर उसने जरूर शराब पी हुई है। कपिल शर्मा अपनी ये बात कहने के बाद खुद जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अरबाज खान के चैट शो में फैंस की ओर से आए सवाल पूछे जाते हैं ऐसे में कपिल शर्मा से एक फैन ने सुबह पांच बजे किये गए पीएम मोदी के ट्वीट को लेकर सवाल पूछा था। कपिल शर्मा के ट्वीट के बाद लोगों ने ऐसे अनुमान लगाए कि कॉमेडियन ने शराब पी रखी थी। हालांकि कपिल ने इस मसले पर कभी चुप्पी नहीं तोड़ी। हालांकि कपिल शर्मा इस बात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से अपने शो में माफी जरूर मांग चुके हैं।
यहाँ देखें वीडियो:
Kapil Sharma शो के बीते एपिसोड में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन के लिए जब अनिल कपूर,सोनम कपूर,राजकुमार राव और जूही चावला पहुंचे तो इस दौरान कपिल शर्मा ने राजकुमार राव से सवाल पूछा था आप पीएम मोदी से मिलने गए थे तो मेरे बारे में क्या बात हुई?

राजकुमार ने कपिल की बात का जवाब देते हुए कहा जब मैं पीएम मोदी से मिला तो वह आपसे काफी नाराज थे। सुना है आपने कोई ट्वीट कर दिया है। जिस पर कपिल शर्मा ने कहा था अरे ये तो काफी पुरानी बात है। ट्विटर नाम की परेशानी। इसके लिए माफ कर देना मोदी जी।
ये ट्वीट कपिल शर्मा ने किया…

कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं हर साल सरकार को 15 करोड़ रुपए टैक्स देता हूं। इसके बावजूद भी मुंबई में अपने ऑफिस के लिए बीएमसी को 5 लाख रुपए रिश्वत देनी पड़ती है। क्या यह हैं आपने अच्छे दिन?

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जंगली पिटी और नोटबुक हुई बुरी तरह फ्लॉप, देखें कलेक्शन
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2uBNtZs
No comments:
Post a Comment