Tuesday, April 2, 2019

गर्मी में मेट्रो यात्री के छूट रहे पसीने

नई दिल्ली : गर्मी अभी विकराल हुई भी नहीं और दिल्ली मेट्रो हाफने लगी है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तकनीकी खराबी आ रही है। हालत यह है कि तकनीकी खराबी के कारण स्टेशन से पहले या स्टेशन पर समय से अधिक देर तक खड़ी हो रही है। यहीं नहीं कई बार स्पीड भी सामान्य से काफी कम रहती है जिस कारण रूट पर डेढ़ से दोगुना तक समय लग रहा है। सोमवार को भी दिल्ली ब्लू लाइन पर हाफने लगी।

यात्रियों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे मेट्रो की स्पीड काफी कम रही। यहीं नहीं राजौरी गार्डन, पटेल नगर सहित कुछ अन्य स्टेशनों से पहले भी मेट्रो को रोका गया। वहीं एक अन्य यात्री भूपेंद्र ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे का एसी काम नहीं करता जिस कारण उमस की समस्या रहती है।

इसके अलावा मेट्रो भी धीमी गति से चलती है। वहीं इस संबंध में मेट्रो ने बताया कि सोमवार को मेट्रो में कोई समस्या आई इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है।

गर्मियों में बढ़ेगी समस्या…दिल्ली के बढ़ते तापमान के साथ मेट्रो की समस्या भी बढ़ रही है। पिछले साल भी गर्मियों के दौरान यात्रियों को काफी रुलाया था। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही समस्या भी शुरू हो गई है। पिछले दिनों ब्लू लाइन में आग भी लग गई थी। इस आग के कारण पूरे कोच में धुआं भर गया था जिससे यात्रियों में दहशत का माहौत बन गया। ऐसे में आने वाला समय मेट्रो के लिए और चुनौती भरा रहेगा। बता दें कि इस बार और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2uEEeYe

No comments:

Post a Comment