दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक मार्च से प्रस्तावित आमरण अनशन स्थगित कर दिया है।
केजरीवाल ने वायुसेना की कार्रवाई के बाद मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत-पाकिस्तान के बीच वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए मैंने अपना दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्तावित ‘उपवास’ स्थगित कर दिया है। हम सभी आज देश के साथ खड़े हैं।’’ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आत्मघाती आतंकवादी हमला किया जिसमें बल के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।

वायुसेना ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े शिविर को ध्वस्त कर दिया। केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा में कहा था, ‘‘एक मार्च से मैं भूख-हड़ताल शुरू करुंगा। मैं तब तक आमरण अनशन पर रहूंगा जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता। इसके लिए मैं मौत का सामना करने को तैयार हूं।’
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2VoSdwX
No comments:
Post a Comment