Tuesday, February 26, 2019

PAK की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने इमरान पर साधा निशाना, कहा- इमरजेंसी जैसे हालात

नई दिल्ली : पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना के लड़कू विमानों ने सीमा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकवादी ढांचों पर आज तडके भारी बमबारी की जिसमें कई आतंकवादी कैंप पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गये। भारत की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (PM) इमरान खान अपने ही देश में घिर गए हैं।

पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इमरान खान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। इमरान खान संसद में आकर जवाब दें। बता दें कि भारतीय वायु सेना ने मंगलवार तड़के बालाकोट में स्थित आतंकी कैंपों पर जोरदार हमला बोलते हुए कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है। बताया जा है कि इसमें जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी ढेर हुए हैं। भारत ने ये बदला 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद लिया है। भारत की कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान की संसद में भी हंगामा हुआ। संसद में इमरान खान शेम-शेम के नारे लगे। इसके अलावा इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगे। वहीं विपक्षी नेताओं ने संयुक्त संसदीय सत्र की मांग की है।

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता खुर्शीद शाह ने कहा है कि संयुक्त संसदीय सत्र बुलाया जाना चाहिए। शाह ने कहा कि हम युद्ध की स्थिति में हैं। संसद को एक साथ बैठकर फैसला करना चाहिए। शाह ने कहा कि भारत हमारे आंतरिक मतभेदों का फायदा उठाना चाहता है और हम पर हमला करना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमें भारत और दुनिया को दिखाना होगा कि पूरा देश एकजुट है। वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी संयुक्त संसदीय सत्र बुलाने की मांग की है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2T0c34B

No comments:

Post a Comment