Tuesday, February 26, 2019

राहुल ने अरूणाचल प्रदेश में हुई हिंसा के पीड़ितों से की मुलाकात

गुवाहाटी : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ईटानगर में भड़की हिंसा में जख्मी हुए दो व्यक्तियों को यहां अस्पताल में देखने पहुंचे। ये व्यक्ति अरूणाचल प्रदेश में गैर मूल निवासियों को स्थायी आवास प्रमाण पत्र (पीआरसी) देने को लेकर प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में जख्मी हुए थे। डॉक्टरों ने गांधी को सूचित किया कि दोनों मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

कांग्रेस प्रमुख यहां एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए हुए हैं। वह यहां एलजीबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अस्पताल में घायलों को देखने पहुंच गए। उन्होंने मरीजों के तिमारदारों से भी बात की। उन्होंने उनसे ईटानगर में हिंसा को लेकर कहा, ‘‘ हम इसे देखेंगे। ’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे कहा, ‘‘ डॉक्टर उनका उचित तरीके से ध्यान रख रहे हैं… चिंता मत कीजिए।

असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा और उनके अरूणाचल प्रदेश के समकक्ष टी संजय भी गांधी के साथ अस्पताल गए थे। संयुक्त उच्च स्तरीय समिति ने छह समुदायों को स्थायी आवास प्रमाण पत्र देने की सिफारिश की थी जो अरूणाचल प्रदेश के मूल निवासी नहीं है। इसके बाद शुक्रवार से अरूणाचल प्रदेश में प्रदर्शन हुए और बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2XnJEnE

No comments:

Post a Comment