Friday, February 1, 2019

बजट पर बोले खड़गे – यह भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेश अंतरिम बजट को ‘भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र’ करार देते हुए आरोप लगाया कि चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश की गई है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन परिसर में कहा, “इस बजट को मैं यही कहूंगा कि यह भाजपा का घोषणा पत्र है। पांच साल में इन्होंने क्या किया, कितने वादे पूरे किए, इस बारे में कुछ नहीं बताया। हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये देने के बारे में कुछ नहीं कहा। पांच साल में 10 करोड़ नौकरियां देने के वादे पर कुछ नहीं कहा।”

budget 2019

बजट ने प्रमाणित किया कि मोदी सरकार गरीब, किसान और युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित : शाह

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। खड़गे ने कहा, “आयकर में छूट की सीमा पहले भी बढ़ती रही है। इस बार सदन में भाजपा के लोग ऐसे मोदी-मोदी कर रहे थे कि लगा कि कोई तमाशा हो गया है।”

उन्होंने कहा, “यह लेखानुदान था। इसकी बजाय उन्होंने एक साल का बजट रखा और लोगों को गुमराह करने कोशिश की गई है। ये समझते हैं कि इन घोषणाओं से उनको वोट मिलेंगे, लेकिन लोगों को पता है कि इन्होंने पहले किस तरह से वादे किए और फिर धोखा दिया।” कांग्रेस नेता ने कहा, “पहले इन्होंने बोला था कि 15 लाख देंगे। पहले ये तो दो। चुनाव को देखते हुए आयकर की सीमा को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया।”



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Uwi3yw

No comments:

Post a Comment