Friday, February 1, 2019

शादी से ठीक पहले टूटा इन बॉलीवुड सितारों का रिश्ता, सगाई भी नहीं बचा पाई प्यार

बॉलीवुड में रिश्ते बनना और बिगड़ना बहुत मामूली सी बात लगती है और इसके कई उदाहरण आपको देखने के लिए मिल भी जायेंगे। आज अगर किसी एक्ट्रेस और एक्टर का अफेयर है वो कल तक साथ होंगे या नहीं ये कोई नहीं जानता। ऐसा नहीं है की बॉलीवुड में रिलेशनशिप चलते नहीं है लेकिन ज्यादातर रिश्ते अपने अंजाम तक पहुँचने से पहले ही टूट जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में बता रह है जो शादी के बेहद करीब आकर अलग हो गए , यहाँ तक की कई ने तो सगाई तक कर ली थी।

1.अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर :

बॉलीवुड कपल्स

साल 2000 में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की लवस्टोरी की शुरुआत हुई थी और साल 2002 में आई फिल्म हां मैंने भी प्यार किया के दौरान दोनों बेहद करीब आ गए। दोनों परिवार इस रिश्ते से वाकिफ थे।

बॉलीवुड कपल्स

दोनों के बीच सगाई भी हो गयी थी पर अचानक ये रिश्ता बिगड़ गया और सगाई टूट गयी। इस सगाई के टूटने की वजह जया बच्चन को मन जाता है जिन्होंने करिश्मा के आगे ये शर्त राखी थी की शादी के बाद वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी पर करिश्मा ने साफ़ इंकार कर दिया।

2.अक्षय कुमार और रवीना टंडन

बॉलीवुड कपल्स

अक्षय कुमार एक वक्त पर बॉलीवुड में अपनी कैसोनोवा इमेज के लिए जाने जाते थे और इसी दौरान वो एक्ट्रेस रवीना टंडन के बेहद करीब थे। फिल्म मोहरा से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी।

बॉलीवुड कपल्स

दोनों इतने सीरियस रिलेशनशिप में थे की शादी करने की खबरें थी तभी रवीना टंडन ने अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया और बताया जाता है की अक्षय कुमार रवीना के साथ शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे जिससे रवीना का दिल टूट गया।

3.साक्षी तंवर और विशाल डडलानी

बॉलीवुड कपल्स

टीवी जगत की लोकप्रिय बहु साक्षी तंवर एक जानी मानी अभिनेत्री है। साक्षी तंवर का अफेयर विशाल डडलानी के साथ था। दोनों ने सगाई कर ली थी और जल्द शादी भी करने वाले थे।

बॉलीवुड कपल्स

लेकिन तभी खबर आयी की दोनों का रिलेशनशिप टूट गया है और बताया जाता है की निजी कारणों की वजह से ये रिश्ता टूटा और साक्षी ने आजतक शादी नहीं की।

4. सलमान खान और संगीता बिजलानी

बॉलीवुड कपल्स

बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले सलमान खान ने अपनी जिंदगी में कई एक्ट्रेस को डेट किया पर आज तक कुंवारे है। सलमान खान और संगीता बिजलानी साल 1986 में एक दूसरे के करीब आये थे और इनका रिश्ता करीब 10 साल तक चला। बताया जाता है की सलमान और संगीता शादी करने का मन बना चुके थे।

बॉलीवुड कपल्सशादी के कार्ड तक छप गए थे की अचानक ये रिश्ता एक झटके में टूट गया। रिश्ते के टूटने की वजह तो आजतक सामने नहीं आयी पर बताया जाता है की संगीता और मशहूर क्रिकेटर अज़हरुद्दीन की नजदीकियां इस रिश्ते में रोड़ा बनी।

एकता कपूर ने अपने बेबी – बॉय का किया नामकरण, नाम जानकर रह जायेंगे हैरान !



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2HS9vAK

No comments:

Post a Comment