Friday, February 1, 2019

कैश वैन के चालक को गोलियों से भूनकर की आत्महत्या

पानीपत : पुलिस विभाग के अकाउंटस में कार्यरत एसआई सतबीर के भांजे एटीएम कैश वैन के चालक की वैन के ही गनमैन ने 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। यही नहीं चालक को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी गनमैन ने खुद की कनपटी पर भी रिवाल्वर से गोली मार ली। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस, सीआईए वन, डीएसपी सहित भारी पुलिस बल व पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। थाना शहर प्रभारी संदीप ने घायल को अपनी ही गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। जिसने रोहतक जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पानीपत पुलिस ने आरोपी मृतक गनमैन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एटीएम में कैश डालने वाली कैश वैन संजय चौक स्थित एसबीआई मेन ब्रांच से सुबह साढ़े 9 बजे निकली थी। उन्होंने कैश वैन में करीब डेढ़ करोड़ रुपये लोड किए। सबसे पहले इन्होंने लघु सचिवालय स्थित एटीएम में कैश डाला।

इसके बाद तहसील कैंप स्थित एटीएम में कैश अपलोड किया। वहां चलने के बाद ही गनमैन के फोन पर रुपयों के लेन-देन से संबंधित फोन आया। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया व विवाद दोनों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। वे स्काइलार्क गंदे नाले की पुलिया पर पहुंचे तो वहां उसी दौरान गनमैन महेश के फोन पर एक फोन आया। जिससे महेश ने करीब 1 मिनट तक बातचीत की। बातचीत के दौरान महेश उससे रुपयों के लेन-देन की बात कर रहा था। फोन कटने पर चालक सुशील ने महेश को तंज कसते हुए कहा कि तुने किसके कितने रुपये मार लिए। जिससे महेश तैश में आ गया और दोनों में वाद-विवाद शुरू हो गया।

गाड़ी में बैठे कैशियर लाखु बुआना निवासी विकास व पानीपत निवासी निलेश मराठा ने मामले को शांत करने की कोशिश की। वे दोनों झगड़ते हुए देवीमूर्ति कॉलोनी तहसील रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम के पास पहुंचे। जहां एटीएम से करीब 20 कदम दूरी पर चालक ने कैश वैन रोकी। दोनों के बीच कहासुनी काफी विकराल रूप ले चुकी थी। वहां पहुंचने के बाद गनमैन ने फि र से चालक को रिवाल्वर दिखा दी। जिसपर चालक ने भड़कते हुए कहा कि ये खिलौना चलाने के लिए दम चाहिए होता है।

जिसके बाद गनमैन नीचे उतरा व ड्राइवर साइड की खिड़की खोल कर उसने रिवाल्वर से एक गोली उसकी बाजू पर मारी, दो गोलियां उसकी कनपटी पर मारी व चौथी गोली उसके पेट में मारी। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक को मरा देख गनमैन घबरा गया व फिर से अपनी सीट वाली साइड आया और वहां पर अपनी कनपटी पर रिवाल्वर से गोली मार ली। क्षेत्र के दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पहुंची व घायल को सिविल अस्पताल लेे गए।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2RYhr85

No comments:

Post a Comment