Wednesday, February 27, 2019

उरी में भारतीय चौकियों पर पाक सेना ने की गोलाबारी

श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर बुधवार को जबर्दस्त गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कैंप पर हवाई हमला किया जिसके बाद पड़ोसी देश ने बुधवार को यह गोलाबारी की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार तड़के भारतीय चौकियों की तरफ गोले दागे। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस हरकत का बराबरी से जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि खबर मिलने तक उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2GOz9VA

No comments:

Post a Comment