दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने बुधवार को पहुंचे। इस दौरान वहां मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगे। नेशनल यूथ पार्ल्यामेंट फेस्टिवल 2019 में विजेताओं को पीएम मोदी को हाथों अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पीएम मोदी के साथ इस दौरान राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि मैंने मन की बात कार्यक्रम में ऐसी भावना को प्रकट किया था और उसे मूर्त रूप दिया गया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि सभी पार्टी नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में कुछ नया करने का आइडिया देते हैं तो यह एक बेहतर मंच बन जाएगा। जो भविष्य में काम आएगा। पीएम ने कहा मेरे मन में एक बड़ा सपना है जिसका एक हिस्सा यहां बन रहा है।
उन्होंने कहा कि इसमें क्या कमी रही और कोई सुझाव हो तो सभी भागीदार सुझाव देते हैं तो यह अपने आप में एक संस्था बन जाएगी। भविष्य में कोई संसद में जाना जाता है तो वो इस संसद से होकर जाएगा। पीएम ने कहा बिनोवा भावे कहते थे कि अ-सरकारी चीजें असरकारी होती हैं। उम्मीद है आप युवा परोसी हुई चीज नहीं ग्रहण करते होंगे, बल्कि खुद फैक्ट ढूंढते होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे मुंह से निकला हुआ शब्द सही जगह पर तीर की तरह जाना चाहिए। हमारी वाणी इंप्रेसिव हो या न हो, लेकिन इंस्प्राइरिंग जरूर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कुछ ऐसे सुझाव आए हैं, जिन्हें विस्तार देकर देश में चल रही योजनाओं पर सुधार किया जा सकता है। युवाओं के सपने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें उड़ने देना चाहिए, क्योंकि युवाओं पर अतीत का बोझ नहीं होता। युवा भविष्य की चुनौतियों से निपटने में ज्यादा सक्षम होता है।

पीएम ने युवाओं में जोश भरने के लिए कविता की दो लाइनें पढ़ी कि ‘उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं है ये आसमां कुछ कम है।’ उन्होंने आगे कहा कि मेरा टोकनिज्म में विश्वास नहीं है। एक लंबी सोच के साथ एक के बाद एक इंटरलिंग व्यवस्थाएं विकसित करना ये मेरी कार्यशैली का हिस्सा है। सब चीजें पहले नहीं बताता हूं, धीरे-धीरे खोलता हूं। अगर हमारे देश और समाज में ऐसी युवा पीढ़ी तैयार होती है जो समाज के मुद्दों पर सही तरीके से सोचकर समाज को अपनी बात बताते हैं तो समाज का मन बनाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 16वीं लोकसभा में एवरेज प्रॉडक्टिविटी 85 प्रतिशत रही। करीब 205 बिल पास हुए। 15वीं लोकसभा की तुलना में 16वीं लोकसभा ने 20 प्रतिशत ज्यादा काम किया। जबकि, राज्यसभा का प्रदर्शन केवल 8% था। लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। अगर मोदी है तो ये 200 प्रतिशत होना चाहिए।

नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में पुरस्कार पाने वाली तीनों युवतियों को पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि तीनों बेटियों को लाख- लाख बधाइयां। तीनों बेटियों ने मैदान मार लिया। पीएम ने युवाओं से कहा कि वो दिन दूर नहीं होगा कि आप लोगों की ओर से मांग आएगी कि तीन पुरस्कार देते हैं, तो पुरुषों के लिए एक रिजर्वेशन दिया जाए।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) https://ift.tt/2NuL7UI
No comments:
Post a Comment